36.3 C
Chandauli
Monday, April 20, 2026

Buy now

Sakaldiha Inter College के प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार‚ दो चपरासी निलंबित

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से शुक्रवार की देर शाम दो परिचारक की ओर से दुर्व्यवहार करने पर के मामले संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य के कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। वही कर्मचारियों की घटना को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी जताया है।

विदित हो कि सकलडीहा इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2025 के लिये शनिवार को परीक्षा होना था। इसको लेकर शुक्रवार को विद्यालय की ओर से टेबल ब्रेंच सहित अन्य व्यवस्था के लिये प्रधानाचार्य की ओर से कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। परीक्षा को लेकर जोर शोर से तैयारी किया जा रहा था। इसी दौरान विद्यालय के दो कर्मचारी काम के समय नदारद हो गये। लेट से पहुंचने पर परिचारकों ने प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार किया। परिचारकों के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध प्रधानाचार्य ने दोनों परिचारकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चाहे कोई भी हो।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights