24.7 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

UP Scholarship: 10 अगस्त से भरा जाएगा छात्रवृत्ति फार्म

- Advertisement -

Chandauli News: जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा-9-10) छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय-सारणी एवं शासनादेश जारी हो चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटाबेस में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर अपलोड की समय सीमा सात अगस्त से आठ सितंबर तक निर्धारित की गई। छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन भरने के लिए 10 अगस्त से 10 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। समय-सारणी को देखते हुए जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम (कक्षा-09-10) शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि निर्गत समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करते हुए अपने शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत कक्षा-09-10 के छात्रों को ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने के सम्बन्ध में अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights