18.9 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

निरीक्षणः चंदौली गौशाला की व्यवस्था देख नाराज हुए नोडल अफसर

- Advertisement -

स्थायी रूप से गौशाला के निर्माण के लिए नगर पंचायत को दिया निर्देश

Young Writer, चंदौली। नोडल अधिकारी अक्षय लाल यादव शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान  नगर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाल में क्षमता से अधिक गौवंश को रखने जाने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी व्यक्त की। पशुओं के रखरखाव से खफा दिखे।
इसके बाद उन्होंने गौशाला से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों को तलब किया। साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। पशुओं की क्षमता और आसपास लोगों की आबादी को देखते हुए वहां व्याप्त गंदगी को देखकर उन्होंने स्थायी रूप से गौशाला को स्थापित व संचालित करने के लिए जमीन तलाशने की बात कही। कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी स्थायी गौशाला की जमीन तलाशे। कहा कि शासन को अवगत करा कर जल्द ही निर्माण की बाधा को दूर किया जाएगा। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले चारा के बाबत जानकारी ली और भूसा देखकर नाराज हो गए। बतौर नमूना भूसा संग्रहित किया इसके अलावा चिकित्सकीय सुविधा की भी जानकारी ली। चेताया कि मवेशियों की देखरेख व उनकी सेवा चिकित्सा के प्रति कर्मचारी गंभीरता दिखाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights