25.9 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

विशुनपुरा लेखपाल के निलंबन पर संघ ने जताया नाराजगी

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में अपमिश्रित शराब की फैक्ट्री के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल के निलंबन को लेकर लेखपाल संघ में नाराजगी है। शुक्रवार को तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील ईकाई ने विरोध जताते हुए जिला प्रशासन से निलंबन वापसी की मांग उठाया है। सोमवार तक निलंबन वापसी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दिया है।
लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि विशुनपुरा गांव में पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री संचालन की जानकारी ग्रामीणों को नही थी। तो लेखपाल को कैसे होगी। इसके लिये चौकी पुलिस और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी होना चाहिये। उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय क्षेत्रीय लेखपाल का निलंबन कर दिया गया। आक्रोशित लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार तक निलंबन वापस नहीं होने पर पांच मार्च से अनिश्चित कालीन समस्त कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय सिंह, बीरेन्द्र मोहन कौशल, रामकेश यादव, शोभित गुप्ता, पूजा राय, पूजा वर्मा, प्रदीप सिंह, अरूण अवस्थी, रामजनम यादव, अनुभव, विजय यादव, प्रिंयका गुप्ता, विजय जायसवाल, विकास गुप्ता, बलवंत सिंह, सतीश सिंह, सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights