29.8 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

Murder : प्रेम संबंध में बढ़ी दूरी तो युवक ने कर दी महिला की हत्या

- Advertisement -

Young Writer, News DDU Nagar: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 29 अगस्त को हृदयपुर के पास मिले महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या की गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

कोतवाली में सीओ आशुतोष ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को हृदयपुर जाने वाली सड़क के किनारे डीएफसीसी रेल लाईन निर्माण हेतु बनाये जा रहे पीलर के पास गड्ढे़ में एक महिला का शव मिला था। मृतका के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में जांच चल रही थी। जांचोपरांत साक्ष्य संकलन से अभियुक्त मुराहू यादव पुत्र स्वर्गीय गंगाराम निवासी हृदयपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने डीडीयू नगर के प्लांट डिपो हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतका का अवैध संबंध काफी समय से  था। कुछ समय से उनके संबंधों में विवाद चल रहा था, जिससे खिन्न होकर उसने किसी कार्य से निकली महिला का साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अभियुक्त को जेल भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights