23.8 C
Chandauli
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

सकलडीहा पुलिस की घेराबंदी में गांजा के साथ सिपाही गिरफ्तार

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। सीओ अनिरूद्ध सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तुलसी आश्रम के समीप से एक मादक पदार्थ तस्कर सिपाही उपाध्याय को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में खलबली मची है। कोतवाल विनोद मिश्रा और एसआई भैरोनाथ के साथ वारंटी के धरपकड़ अभियान में निकले हुए थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। पुलिस को देखते हुए युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक सिपाही उपाध्याय धीना थाना के भरहुलिया गांव निवासी बताया गया है। पुलिस ने विभिन्न धारा के तहत युवक को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई भैरोनाथ यादव, रामनिहाल व मानवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

पांच किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार
डीडीयू नगर।
मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद तिवारी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्होंने पड़ाव चौराहे से एक व्यक्ति को मुखबिर के निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास पांच किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त सागर डोम, काली महाल मुगलसराय का निवासी है। पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights