18.9 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

नगर निकायः चंदौली व सैयदराजा चेयरमैन पद के लिए बिका 5-5 नामांकन पत्र

- Advertisement -

दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव-2023 के रण का बिगुल बज चुका है। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया को लेकर गंभीर व सक्रिय नजर आ रहे हैं। नामांकन के दूसरे दिन भी भले ही कोई नामांकन नहीं हुआ हो, लेकिन नामांकन पत्रों की खरीद ताबड़तोड़ हुई। तहसील में बने नामांकन स्थल पर सैयदराजा व चंदौली नगर पंचायत के भावी उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदकर खुद को चुनाव की लड़ाई में शामिल होने का ऐलान किया। चंदौली व सैयदराजा के चेयरमैन पद के लिए पांच-पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं सभासद पद के लिए चंदौली में 35 व सैयदराजा 25 फार्म की बिक्री हुई।
नगर पंचायत चंदौली के चेयरमैन पद के लिए जुबेर अहमद, विजय कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, भरत गुप्ता व हरिदास ने नामांकन पत्र खरीदा। जुबेर अहमद ने नामांकन पत्र खरीद कर चेयरमैन पद के चुनाव में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व की ओर संकेत दिए। चूंकि चेयरमैन का पद अनारक्षित है। ऐसे में वह चुनाव लड़ते हैं तो अल्संख्यकों के साथ ही पिछड़े वर्ग के वोट का झुकाव उनकी ओर होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा महेंद्र कुमार गुप्ता, भरत गुप्ता, हरिदास ने अध्यक्ष पद पर अपनी उम्मीदवारी के नामांकन पत्र खरीदा। चंदौली चेयरमैन के अनारक्षित पद के लिए पिछड़ी जाति के उम्मीदवारी से समीकरण बदलने की ओर संकेत दिए है। वार्ड के सभासद पद के लिए 35 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसके अलावा सैयदराजा चेयरमैन पद के लिए उम्मे हबीबा, फातिमा बीबी, इशरत परवीन, लालमणी देवी ने नामांकन पत्र खरीदा है। यहां चेयरमैन का पद पिछड़ी जाति के महिला के लिए आरक्षित है, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने ताबड़तोड़ नामांकन फार्म खरीद कर अपने मजबूत प्रतिनिधि के संकेत दिए है। वहीं विभिन्न वार्डों के सभासद पद केद लिए 25 ने नामांकन पत्र लिया है। इस दौरान नामांकन स्थल पर चहल-पहल रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights