29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

नीमा का वार्षिक चुनाव मुकम्मल‚ डा. एसके यादव बने अध्यक्ष

- Advertisement -

चुनाव बाद नीमा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।

Young Writer, डीडीयू नगर न्यूज। नीमा कार्यालय में साधारण सभा की बैठक में हुई। इसमें चुनाव अधिकारी वरिष्ठ सदस्य डा.गोपाल सिंह के देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। नीमा के सदस्यों ने अपने पिछले कार्यकाल के पदाधिकारियों पर भरोसा जताया। कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने हमेशा नीमा के सदस्यों के हित के लिए संघर्षरत रहे। साथ ही शासन के मंशा के अनुरूप मिलकर मुख्य चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देश पर जागरूकता अभियान, ब्लड डोनेशन कैम्प, हाइजीन किट वितरण कार्यक्रम एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कार्यक्रम में हमेशा सहयोग किया। चुनाव अधिकारी डा.गोपाल सिंह ने डा. एसएन उपाध्याय, डा.आनन्द विद्यार्थी व डा.स्वामी नाथ यादव को संरक्षक घोषित किया। इसके अलावा डा एसके यादव को अध्यक्ष, डा. आरके शर्मा को सचिव, डा.मृत्युंजय प्रसाद उपाध्यक्ष को कोषाध्यक्ष, डा. एससी श्रीवास्तव, डॉ केके सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव संजय त्रिपाठी, डा. हरेंद्र यादव, डा. वीके मिश्रा, डा. सुरेन्द्र यादव डिविजनल सेक्रेटरी, डा. बलराम गुप्ता, डा. पीएन तिवारी, डा. एसएन तिवारी, डा.अनिल पांडेय, डा. रमेश चंद्र शर्मा, साइंटिफिक डा आशुतोष सिंह, आडिटर डा. एसके शर्मा, सदस्य डॉ मुमताज, डा. राम मनोहर तिवारी, डा. ओएन सिंह, डा. आरके पांडेय को बनाया गया।  इस अवसर पर सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. पीएन तिवारी, डा.संजय त्रिपाठी, डा.अनिल पांडेय, डा.एसएन तिवारी, डा. हरेंद्र यादव, डा.आरके पांडेय, डा.मुस्तकीम, डा.दीपू सोनी, डा.सतीश चौहान, डा.डीएल चौहान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights