28.1 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

भारतीय सेना की हौसला आफजाई के अधिवक्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय बार एसोसिएशन के तत्ववाधान में तहसील मुग़लसराय के अधिवक्ताओं ने भारतीय सेना के हौसला आफजाई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार मुंह तोड़ जवाब देने के बाबत विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे देश और हमारे देश की सेना की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है हमें अपने सेना के मनोबल को हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। पूरे देश को भारतीय सैनिकों के शौर्य, वीरता व जज्बे पर पूरा भरोसा है। सेना देश पर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर कार्तिक सिंह अध्यक्ष डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन मुगलसराय, आशुतोष तिवारी महामंत्री डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन मुगलसराय, रवि शेखर पटेल पूर्व महामंत्री मुगलसराय बार एसोसिएशन, चंदन त्रिपाठी पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुगलसराय एसोसिएशन, अभिषेक कुमार गौतम, ख़ालिद वकार आबिद, संतोष कुमार श्रीवास्तव महामंत्री शशि पांडेय, रंजन कुमार आदि रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights