25.3 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

चंदौली किदवई नगर वार्ड में बंदरों के आतंक से दहशत में लोग,राहगीरों को बना रहे निशाना

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। बंदरों के उत्पात से नगरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। वार्ड नंबर सात किदवई नगर में स्थित रिलायंश टावर परिसर विगत कई वर्षों से बंदरों का बसेरा बना हुआ है। यह रहने वाले उत्पादी बंदरों के आतंक से पूरा मोहल्ला परेशान है। बंदर उत्पाद मचाते रहते  है। घरों में घुसकर अंदर रखे खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। वहीं कीमती सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दे रहे हैं, जिससे वार्डवासियों को काफी नुकसान हो रहा है। वार्डवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। 

स्थिति यह है कि किदवई नगर में दर्जनों की संख्या में बंदर रास्ते मे चल रहे महिलाओं और बच्चों को अकेला देखकर उन पर धावा बोल दे रहे हैं। वही सड़क पर खेलते बच्चों को अकेले देख उन्हें काट लेते हैं। बंदरों का उत्पात इस कदर बढ़ा हुआ है कि नगर में अब तक कई लोग जख्मी हो गए हैं। नगर पंचायत के किदवई नगर मोहल्लों की स्थिति ऐसी है कि घरों के दरवाजे और खिड़कियां खुली देखते ही बंदर घर में घुस जा रहे हैं। मुसीबत यह है कि बंदर अकेले नहीं बल्कि झुंड में आते हैं। इस वजह से लोग उनके सामने हार मान जा रहे हैं। महिलाओं की माने तो कपड़ा, बर्तन खाने का सामान सब उठा कर ले जा रहे है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बंदर कई बार खाने के सामान बर्बाद करने के साथ-साथ लोगों को काटकर जख्मी भी कर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार बंदरों के आतंक की खबर नगर पंचायत को दी है। आग्रह किया है कि इन बंदरों को पकड़ा जाए। इस संबंध में रेंजर अमरनाथ सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़े लिए दो जाल गांव में लगाए गए है जो खाली होते ही सर्वे कराकर किदवई नगर में लगा दिए जाएंगे। बताया कि विभाग के पास संसाधनों की कमी है जो संसाधन उपलब्ध है उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights