23.9 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

चहनियां में दिशा सूचक बोर्ड से मुख्यमंत्री की फोटो गायब

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। विधानसभा चुनाव-2022 बीते एक महीने से ऊपर हो गया। किन्तु अधिकारीयो व कर्मचारियों की लापरवाही से चहनियां कस्बा में इंगित बोर्ड पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री का फोटो अभी तक नहीं लगाया गया। इसे लेकर भाजपा जनों में आक्रोश है।
विधानसभा चुनाव पिछले महीने सात मार्च को था। विधानसभा चुनाव से पूर्व आचार संहिता लगते ही सभी बैनर पोस्टर हटाने के साथ ही मुख्य मार्गाें पर लगे जगहों की दूरी तय करने वाले दिशा सूचक बोर्ड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय की फोटो भी चस्पा थी। जिसे प्लास्टिक से चस्पा कर फोटो ढक दिया गया था। जो चुनाव बीतने के एक महीने बाद भी प्लास्टिक नहीं हटाया गया। इसे लेकर भाजपा जनों में आक्रोश ब्याप्त है। भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह व मण्डल कोषाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल का संयुक्त रूप से कहना है कि अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के फोटो जो नहीं दिख रहा है उसे अभी तक शो नहीं किया गया। जो घोर लापरवाही का इशारा करता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights