22.6 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

Sakaldiha Inter College का खेल मैदान महीना भर से झील में तब्दील

- Advertisement -

खेल मैदान में जलभरॉव के कारण NCC के छात्रों को हो रही परेशानी

Young Writer, सकलडीहा। बरसात शुरू होते ही सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान झील में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण स्कूली बच्चों सहित एनसीसी के छात्रों को विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता और भर्ती परीक्षा के दौरान काफी समस्या हो जाता है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद खेल ग्राउंड से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है। बीते दो तीन साल से खेल ग्राउंड में महीनों पानी लगा रहता है।

व्यापारियों का आरोप है कि सकलडीहा, नागेपुर, टिमिलपुर और तेन्दुई गांव की बाहा और नाला पर अवैध अतिक्रमण होगया है। कुछ लोगों ने बाहा पाटकर कब्जा कर लिया है। यहां तक चौड़ा बाहा पर जनप्रतिनिधियों ने स्वहित के लिये सरकारी लाखों रूपये खर्च कराकर सकरा कर दिया है। यही नही खेल ग्राउंड से सटी नाला का निर्माण भी अधूरा है। पूर्व में व्यापारियों ने स्थानीय विधायक और सांसद को भी अवगत कराया था। इसके बाद भी सकलडीहा इंटर कॉलेज बरसात शुरू होते ही झील में तब्दील हो जाता है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी बीते चार पांच माह तक खेल ग्राउंड में जमा रहता है, जिससे स्कूली बच्चे, NCC के छात्र और सुबह शाम खेल प्रतियोगिता करने वाले खिलाड़ियों के सामने समस्या खड़ी हो जाता है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि भी अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि समस्या का समाधान नही हुआ तो व्यापारी धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। उधर, एसडीएम अनुपम मिश्रा ने जलभरॉव की समस्या का समाधान कराने का भरोशा दिया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights