23.7 C
Chandauli
Monday, September 28, 2026

Buy now

ढोढनपुर बस्ती से शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने डीएम से लगाई फरियाद

- Advertisement -

बोलीं, शराब पीकर बस्ती में मनबढ़ शराबी आए दिन करते है बवाल

Young Writer, इलिया। वनांचल क्षेत्र के बनभीषमपुर व ढोढ़नपुर गांव की महिलाओं ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में देशी शराब का ठेका बस्ती से हटाने के लिए जिलाधिकारी ईशा दूहन को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि सतीश सिंह नामक व्यक्ति के नाम से देशी शराब की दूकान का आवंटन हुआ है, लेकिन दुकान मालिक ने बस्ती में ही ठेका खोल दिया। जिसका सीधा असर बस्ती के लोगों पर हो रहा है। शाम होते मनबढ़ किस्म के लोग दारु पीकर गाली गलौज देने के साथ मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। वहीं पड़ोस में ठेका होने से कम उम्र के बच्चे भी इसका सेवन कर रहे हैं। जबकि शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने 20 सितम्बर को सड़क जाम कर प्रर्दशन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 सितम्बर को उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद व सीओ रघुराज ने स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कार्यवाही होती नहीं देख समाधान दिवस में महिलाओं ने फरियाद लगाई। जिलाधिकारी ने महिलाओं की समस्या को सुनकर एक सप्ताह में ठेका हटाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनीता, सरोज, राधिका, सुजीता, मूंगा, फूला देवी, लीलावती उपस्थित रहीं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights