27 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

सपा की सरकार में चलता था पोस्टिंग और ट्रांसफर का खेल

- Advertisement -


सदलपुरा में राजनाथ सिंह व शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित किया

Young Writer, सकलडीहा। माटी के लाल व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सदलपुरा में भाजपा की जनसभा को सम्बोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है। आज गुंडे बदमाशों के हौसले पस्त हो गये है। कानून का राज चल रहा है। इस मौके पर सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए गवई भाषा में भी लोगो से समर्थन मांगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ताकतवर हुआ है। आज भारत बोलता है तो हर देश बातों को गंभीरता से सुनता है। आज हम यूक्रेन में फसे लोगों को सुरक्षित निकालने का पहल कर रहे है। कोरोना काल में हमने कोरोना का टीका बनाया भी और अन्य देश को दिया। हम आपको विश्वास देते है कि भारत माता का मस्तक कभी झूकने नही देंगे। कांग्रेस के लोगों ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकर राजनीत किया। संसद में कांग्रेस के लोगों को बोलने तक नही आता है। आज भारत इतना मजबूत हुआ है कि भारत को कोई आंख दिखाने का जुर्रत तक नही करता है। हम बाउंड्री के इस पार भी मार सकते है और उस पार भी घूसकर मार सकने की क्षमता रखते है। अंत में सकलडीहा से भाजपा उम्मीदवार सूर्यमुनी तिवारी को जीताने का अपील किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मोदी ने अपने देश में वैक्सीन लगाकर पूरे देश की सुरक्ष किया है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। केंद्र सरकार आपरेशन गंगा के तहत सभी भारतीयों के निकालने की चिंता करते है। अंत में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से बात रखते हुए लौट गये

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights