23.6 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

साधना सिंह बनी व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। व्यापारी नेता एवं पूर्व विधायक साधना सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पूर्व विधायक साधना सिंह को सर्वसम्मति से प्रदेश-उपाध्यक्ष के पद पर चुना। लखनऊ में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों में किये जा रहे कार्यों को गिनाया।
उधर, दूसरी ओर साधना सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर चंदौली के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की। कहा कि इससे संगठन को बल मिलेगा। साथ ही संगठन और अधिक मजबूती के साथ व्यापारियों के हक व अधिकार की बात को उठा सकेगा। साधना सिंह ने व्यापारी हित में कार्य करने को प्राथमिकता बताई। कहा कि व्यापारियों के हित के लिए पहले भी संघर्ष किया और आगे भी संघर्ष को जारी रखा जाएगा। चंदौली जनपद के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उन्हें एकजुट करने की दिशा में काम होगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उसका निराकरण किया जाएगा, ताकि व्यापारी उम्दा माहौल में निडर होकर व्यापार करके खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सके।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights