25.5 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

आगामी सत्र में विकाश के नए आयाम स्थापित करेगा यूपीः डा.महेंद्रनाथ

- Advertisement -


चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने यूपी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट को सराहा। कहा कि अमृतकाल में प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को नए आयाम देगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है। यह बजट गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों के उत्थान में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। बजट से तरक्की की राह खुलेगी और हर वर्ष की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बजट में किसानों के साथ नौजवानों व अन्य सभी वर्ग के हितों व उनकी सुख-समृद्धि का पूरा ध्यान रखा गया है। आगे आने वाले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश विकास व जनकल्याण के मामले में नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights