25.9 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

कार्यकर्ताओं के ताकत व तरकीब से जीतेगी कांग्रेस

- Advertisement -

Young Writer, सैयदराजा। कांग्रेस पर्यवेक्षक शंकर स्वरूप सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने आब्जर्वर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने सैयदराजा विधानसभा इकाई के कामकाज की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और उनकी कमियों व खामियों को पटल पर रखा। आह्वान किया कि जो भी कमियां संगठन में नजर आ रही है उसे दूर कर मजबूती के साथ चुनाव लड़े। साथ ही सैयदराजा नगर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने संगठन के कामकाज की समीक्षा की बूथ व न्याय पंचायत स्तर पर की। कांग्रेसजनों से कहा कि अब समर का बिगुल बज गया है और इस लड़ाई को हम तभी जीत सकते हैं जब आपस में ताल-मेल बनाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं। कहा कि आप अपना कीमती समय व श्रम चुनाव तक कांग्रेस को समर्पित करें। भरोसा दिया कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की ताकत और तरकीब से निश्चित विजय हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है और जब वह मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी, तब विजय निश्चित रूप से मिलेगी। डा.नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस ने आधी आबादी पर फोकस किया है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने चुनाव की घोषणा के पूर्व ही लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा बुलंद कर आधी आबादी को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का मजबूत भरोसा दिया और टिकट बंटवारे में महिलाओं को टिकट देकर उस भरोसे को और मजबूत करने का काम किया है। बैठक में रजनीकांत पांडेय, सतीश बिन्द, सिराजुद्दीन भुट्टो, गीता सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सतेन्द्र उपाध्याय तथा संचालन रामानंद यादव ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights