33.1 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

जीत के साथ ही जनता ने दी दोहरी जिम्मेदारीः सुशील सिंह

- Advertisement -

धीना में भाजपा का कार्यकर्ता अभिनंदन व होली मिलन समारोह आयोजित

Young Writer, सैयदराजा। जनता इंटर कालेज में शनिवार को भाजपा का कार्यकर्ता अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही सैयदराजा में भाजपा की जीत को एक-एक कार्यकर्ता की जीत बताया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर पूरी मुस्तैदी के साथ डंटे रहे और इसी का परिणाम रहा कि भाजपा जीत दर्ज करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने में सफल रही। उन्होंने आगे भी इसी तरह पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने बूथों पर तटस्थ रहने और आमजन से जुड़े रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सैयदराजा के जन-जन ने भाजपा को जनमत दिया है जिसका कर्ज हम सभी को चुकाना है। गांव के ग्रामीणों के कल्याण के साथ ही उन तक विकास को पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता है। कहा कि जन कल्याण की दिशा में भाजपा सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में समाज के कई अशक्त लोगों तक उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम सभी को ऐसे मदद के लिए आगे आना होगा। कहा कि भाजपा अपने ऐतिहासिक कामकाज के बदौलत पुनः सूबे की सत्ता में लौटी है। लिहाजा जनता के प्रति हमारी जवाबदेही व जिम्मेदारी भी दोगुनी हो गयी है। इसके बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों के साथ ही पदाधिकारियों से मिले और अपनी जीत में सहभागिता निभाने पर उनका आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, राजेश तिवारी, संतोष सिंह, सत्यवान मौर्या, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजू रतन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, विनोद राय, भगवती तिवारी, रमेश राय, बृजेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, बुद्धूलाल विश्वकर्मा, अनुपम राय, अक्षय प्रताप सिंह, कमलाकांत मिश्रा, अरुण जायसवाल, राजेश सिंह, सुशील बिंद, रेखा राय, दीनानाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights