28.5 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

देश में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करे सरकारः डा. सुनील कुमार मौर्या

- Advertisement -

जन अधिकार पार्टी के प्रशासनिक अमले को सौंपा ज्ञापन

Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष शिवपूजन मौर्य के नेतृत्व में जाति जनगणना कराने व नई शिक्षा नीति का विरोध सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय चंदौली पर प्रशासनिक अधिकारी से मुलाकात की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करे। देश में बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए सरकार बेरोजगारी को कम करने व रोजगार की व्यवस्था को सुनिश्चित करे। इसके अलावा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए, ताकि किसानों को महंगाई से राहत मिल सके। कहा कि सभी जातियों को उनकी जनसंख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए जाति आधारित जनगणना का कार्य सरकार कराए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र त्यागी, बशिष्ठ मौर्य, हिरामन पाल, जिला सचिव रामभजन मौर्य, शिव नारायण मौर्य, विवेक वर्मा, निहाल सिंह, संजय सिंह, भरत बिन्द, अजय मौर्य आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights