27.9 C
Chandauli
Friday, September 11, 2026

Buy now

ब्लासम एकेडमी के सभी बच्चों को मिला एडमिट कार्ड

- Advertisement -


बीएसए चंदौली ने अभिभावकों की मौजूदगी में प्रकरण की जांच की
चंदौली। ब्लॉसम एकेडमी चंदौली में कतिपय अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी से की गई शिकायत का बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को जांच की। आरोप है कि आरटीई एक्ट के अंतर्गत दुर्बल व अलाभित बच्चों का प्रवेश होने के बाद भी प्रधानाचार्य परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड नहीं दे रहे हैं और इसके लिए फीस की मांग कर रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली ने बताया कि उक्त शिकायत की जांच के क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वार्ता की उस दौरान अभिभावक भी मौके पर उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि ऐसी कोई समस्या नहीं है और न ही किसी अभिभावक से फीस की मांग ही की गई है, सभी छात्रों को एडमिट कार्ड  दिया गया है और आरटीई एक्ट के तहत प्रवेश लिए  सभी छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इस प्रकार के समस्या जनपद के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में ना उत्पन्न हो इस हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली के कार्यालय से पत्र जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि आरटीई एक्ट के तहत दुर्बल अलभित समूह के अंतर्गत नामांकित बच्चों से जबरिया कोई फीस वसूली न होने पाए और न ही उनके साथ कोई भेदभाव होने पाए।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights