25.5 C
Chandauli
Sunday, September 27, 2026

Buy now

चंदौली नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक कि मौत दूसरा गंभीर

- Advertisement -

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। वही पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह से तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। वही मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

बताते हैं कि बिहार प्रान्त के थाना नोखा जलिमटोला रोहतास गांव निवासी प्रिंस यादव 27 वर्ष  व थाना विक्रमगंज मनिगाव रोहतास निवासी अनूप यादव 25 वर्ष दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे है। जो वाराणसी से अपने घर बिहार जा रहे थे। जैसे ही दोनों कटसिला गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गयी। वही अनूप सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया। जहा ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुचे कोतवाल संतोष सिंह ने तत्काल घायल अनूप को इलाज़ जे लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। वही मृतक प्रिंस के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के भेज दिया। इस दौरान सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि कटसिला गांव के समीप नेशनल हाइवे पर ट्रक बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। दूसरे का इलाज़ चल रहा है। ट्रक को कब्जे में कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights