23.9 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

जूनियर क्लास के बच्चों को किताब कॉपी वितरीत करते तथा पठन पाठन की जांच करते प्रबंधक अवनीश कुमार पाण्डेय।

- Advertisement -

चहनियां। धरांव इंटर कॉलेज धरांव के प्रबंधक अवनीश कुमार पांडेय द्वारा विद्यालय का किया गया। औचक निरीक्षण में पठन पाठन, साफ-सफाई जूनियर कक्षा के छात्र -छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन के गुणवत्ता को जांचा एवं प्रधानाचार्य को और सुधार हेतु निर्देशित किया गया और अध्यापकों को अभिभावक के सम्पर्क में रहने के दिशा निर्देश दिए गये।
प्रबंधक अवनीश कुमार पाण्डेय द्वारा धरांव इंटर कालेज के बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय के पठन पाठन, सफाई, विज्ञान लैब की गुणवत्ता के अलावा लाइब्रेरी में रखे पुस्तको के समुचित रख रखाव और जूनियर क्लास के बच्चों में वितरीत होने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता को प्रबन्धक द्वारा चखकर जानकारी ली गयी तथा प्रधानाचार्य को प्रतिदिन के मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन परोसने पर बल दिया गया। तत्पश्चात प्रबंधक अवनीश पाण्डेय द्वारा जूनियर वर्ग के बच्चों को मुफ्त किताब, कॉपी, बैग एवं ड्रेस का वितरण किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, बृजेश नारायण पाण्डेय, फैयाज अहमद खां, कविंद्र कुमार, सुनील कुमार, गिरीश गौतम समेत पूरा विद्यालय स्टाफ  उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights