22.8 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

हनकः जिलाधिकारी के आने के पूर्व घाट पर हुई साफ सफाई

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मंगलवार को जिलाधिकारी के आने की सूचना पर बलुआ स्थित घाट की साफ-सफाई का कार्य सफाई कर्मियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नमामि गंगे के तहत मछलियां छोड़ने का कार्यक्रम व गोष्ठी होगी।
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर नमामि गंगे के तहत मंगलवार को मत्स्य विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन है। जिसमें जिलाधिकारी चंदौली ईशा दुहन द्वारा गंगा में मछलियां छोड़ा जायेगा। इसके पूर्व सोमवार को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने घाट पर जिलाधिकारी के कार्यक्रम को लेकर समिति के लोगो से चर्चा किया। वही सफाई कर्मियों द्वारा घाट की साफ सफाई करवाया जा रहा है। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को पूर्व में नियोजित कार्यक्रम मत्स्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी महोदया के द्वारा गंगा में मछलियां छोड़ी जायेंगी। गोष्ठी के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण पर चर्चा होगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights