26.8 C
Chandauli
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

एकजुटता से ही संगठन और व्यापारी होंगे मजबूत:जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत

- Advertisement -


चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से सितापोखरी बाजार में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के छोटे-बड़े बाजारों में करीब 18 हजार व्यापारी व्यापार मंडल से जुड़ चुके हैं। उन्होंने व्यापारियों से लोकतंत्र में अपनी वोट की ताकत को समझने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि व्यापारी अपने बाजारों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि चुनने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने कहा कि व्यापारियों की बढ़ती एकजुटता से उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन में गंभीरता से सुना जा रहा है। जिला महामंत्री महमूद आलम ने जिलाध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने चहनियां के व्यापारी रतन बरनवाल से मुलाकात कर लूट की घटना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सीओ सकलडीहा कृष्णमुरारी शर्मा से फोन पर वार्ता कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने पुलिस टीम के कार्रवाई में जुटे होने और जल्द घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights