24.9 C
Chandauli
Wednesday, October 7, 2026

Buy now

चंदौली कार के धक्के से बुजुर्ग की मौत, दामाद के साथ बाइक से पौरा गांव जा रहा था मृतक

- Advertisement -


सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार चौकी अंतर्गत कस्बा में रविवार की देर शाम दिघवट गाँव से सकलडीहा की ओर तेज रफ्तार में जा रही कार के धक्के से 75 वर्षीय रामकृत मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गया | जिससे डॉक्टरों की सलाह पर जिला हॉस्पिटल लेकर के पर जल जा रहे थे | रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दी | हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कि जिला हॉस्पिटल पीएम के लिए भेज दिया |
पौरा गांव के स्वर्गीय खुधीराम मौर्य के 70 वर्षीय पुत्र रामकृत मौर्या अपने दामाद भीम सिंह के साथ चकिया थाना क्षेत्र के अमाव गांव में बाइक से सुबह रिश्तेदारी मे गया था | शाम को वापस लौटते समय नई बाजार चौराहे पर चाय पीने के लिए रुका था | इसी बीच दिघवट गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया | घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने नई बाजार कस्बा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए | जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया | जिला हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व बुजुर्ग ने दम तोड़ दी | डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया | इसके बाद घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया | बुजुर्ग खेती-बारी करके परिवार का भरण पोषण करता था | मृतक रामकृत के 2 पुत्र दीपक मौर्य और राम सिंह और एक पुत्री अंजली देवी पत्नी पवित्रा देवी घटना के बाद दहाड़ मार कर रोने लगे | सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कि पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है |इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है |

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights