18.9 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

चंदौली-बिजली विभाग ने एक दर्जन बकाएदारों का काटा कनेक्शन,मचा हड़कंप

- Advertisement -


चंदौली। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में सोमवार को कस्बे में बिजली चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया अदा न करने पर एक दर्जन घरों की बिजली काट दी गई। अभियान के दौरान नगर में हड़कंप मचा रहा। जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बे के क़िदवई नगर, पुरानी बाजार में अभियान चलाया।
इस दौरान कुल दो दर्जन उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन चेक किए गया। बकाया जमा न करने पर एक दर्जन उपभोक्ताओं की बिजली काटी गयी। इस दौरान जेई सुनील कुमार ने बताया कि बिजली बकाया की वसूली और लाइन लास रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कोई भी उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के अब बिजली का उपयोग नहीं कर सकेगा। जिन उपभोक्ताओं की मार्च महीने तक का बिल बकाया है। वह अपना बकाया जमा कर दें, नहीं तो चेकिंग के दौरान उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस दौरान रामा, अजय शर्मा, धनंजय, विनय, मृत्युंजय, कृष्णा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights