31.9 C
Chandauli
Wednesday, July 8, 2026

Buy now

चंद्रशेखर सिंह ने सामाजिक समरसता को किया मजबूतःरामकेश सिंह

- Advertisement -


चंदौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित वरिष्ठ त्रिमुहानी पर बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर रामकेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर सिंह भारतीय राजनीति के ऐसे जननेता थे। जिन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रामकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में चंद्रशेखर का कार्यकाल भले ही छोटा रहा हो लेकिन देश के विकास लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने युवाओं को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। और उनके राष्ट्रसेवा सादगी तथा संघर्षपूर्ण जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंत में सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मंडलीय किसान नेता राम सिंह चौहान, राकेश सिंह, बेचन राम कर्मयोगी, विजयी अग्रहरि, बृजेश अग्रहरि अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights