28.7 C
Chandauli
Monday, September 21, 2026

Buy now

चकिया के पीड़ित पत्रकार की लड़ाई लड़ेगा अधिवक्ता समाज

- Advertisement -

बार सभागार में बैठक में पत्रकार पर हुए एफआईआर की घटना की निंदा करते अधिवक्ता।


चंदौली। बार सभागार में शुक्रवार को संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समाज के चैथे स्तंभ जनपद के चकिया क्षेत्र के मीडिया कर्मियों के विरूद्ध बिना किसी तथ्य के सुनी-सुनाई बातों के आधार पर फर्जी तरीके से विधि-विरूद्ध कार्यवाही पर नाराजगी जताई। इसका संयुक्त बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया और ऐसी कार्यवाही की घोर निंदा की। बैठक में सर्वसम्मति से इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चकिया विधायक शारदा प्रसाद द्वारापने पद व सत्ता का दुरूपयोग करते हुए गरीब मजदूरों की आवाज को खबर के माध्यम से उठाने पर खुन्नस खाकर चकिया पुलिस को अपने अरदब में लेते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं लगवा दी। ऐसे राजनेता जनहित का कार्य करने की बजाय अपने जनविरोधी कृत्यों से सरकार की मंशा को भी पलीता लगा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में संयुक्त बार एसोसिएशन चंदौली पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा है और आगे की कानूनी लड़ाई भी चंदौली का अधिवक्ता समाज लड़ेगा। बताया कि पत्रकार की रिहाई के लिए न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल कर दी गयी है। उक्त मामले में अधिवक्ता महामंत्री झन्मेजय सिंह व पंकज सिंह पीड़ित पत्रकार का पक्ष मजबूती के साथ रखेंगे। इस अवसर पर महामंत्री धनंजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव आनंद सिंह, नीरज सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शमशुद्दीन, चंद्रभूषण यादव, हिटलर सिंह, रामप्रकाश मौर्या आदि उपस्थित रहे। संचालन उज्ज्वल सिंह ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights