20 C
Chandauli
Thursday, October 29, 2026

Buy now

डाला छठ:गहरे पानी वाले घाटों और तालाबों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर की रहेगी तैनाती,संदिग्धों व अराजकतत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

- Advertisement -

चंदौली। आगामी त्योहार डाला छठ महापर्व को लेकर पुलिस की तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। घाटों व तालाबों पर वर्दी के साथ साथ-साथ सादे वर्दी में पुलिस के जवान व महिला कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगे। साथ ही संदिग्ध व अराजकतत्वों पर अपनी पैनी नजर बनाए रहेंगे त्योहार में किसी प्रकार का खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तालाबो व गहरे पानी वाले घाटों में बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर की तैनाती किया गया है। सभी घाट पर रोशनी, वस्त्र बदलने के लिए घेरा का निर्माण एव ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त घाटों पर साफ सफाई, नियत्रंण कक्ष एवं सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। साथ ही यातायात नियंत्रण के लिए सड़को व नेशनल हाईवे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। घाटों पर स्वास्थ्य सहायता केन्द्र स्थापित रहेगा। जहां चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी आवश्यक दवाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। त्योहार में किसी खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights