29.1 C
Chandauli
Saturday, October 3, 2026

Buy now

पुत्र जीविका पर माताओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत,मंदिरों और तालाबों पर उमड़ा महिलाओं का हुजूम,विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

- Advertisement -


चंदौली। पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं ने शनिवार को पुत्र जीविका व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला रहकर व्रत का पालन किया। शाम के समय जिले के विभिन्न मंदिरों और तालाबों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों के मंगलमय जीवन की कामना की।
व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने स्नान आदि के बाद विधि-विधान से पूजा की और पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखा। शाम को महिलाएं पूजन सामग्री लेकर तालाबों और मंदिरों के आसपास पहुंचीं। वहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने भगवान की आराधना कर पुत्रों की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान तालाबों के किनारे महिलाओं का हुजूम नजर आया। कई स्थानों पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ व्रत की पूजा विधि पूरी की और धार्मिक कथा का श्रवण किया। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने व्रत से जुड़ी परंपराओं का पालन किया। व्रत को लेकर घरों में भी विशेष तैयारियां की गई थीं। परिवार के सदस्यों ने पूजा की सामग्री जुटाने में महिलाओं का सहयोग किया। मंदिरों और तालाबों पर सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर भी लोग सतर्क नजर आए।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights