23.6 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। इस दौरान एसपी आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों को शहीद जवानों की शौर्य गाथा से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा और कर्तव्यों के निर्वहन में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव पुलिस बल को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा देता रहेगा। पुलिसकर्मियों को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी सहित अन्य क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights