28.5 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

राजकीय नलकूप पर किसानों ने मोटर के साथ किया प्रदर्शन 

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। मारूफपुर राजकीय नलकूप पर आपरेटर व जेई के लापरवाही से सिंचाई के अभाव में फसल बर्बाद हो रही है। किसानों के गुहार के बाद भी विभाग मौन साधे हुए है। आजिज किसानों ने प्रदर्शन कर बिभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी। गेहूं की फसल के लिए इस समय खाद पानी की आवश्यकता है। मारूफपुर में राजकीय नलकूप नम्बर 41 बिगत कई दिनों से जला पड़ा है। आपरेटर व जेई की लापरवाही से फसल बर्बाद हो रहा है। किसान कई बार राजकीय नलकूप के चक्कर लगा चुके है। किन्तु आपरेटर नदारद रहता है। आजिज आ चुके किसानों ने राजकीय नलकूप पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी। किसानों ने कहा कि आपरेटर अजय भारती नलकूप पर आता नहीं हैं और किसानों का फोन उठाते नही है। ऐसे में हम किसान कहां जाए। मोटर व स्टार्टर जला हुआ है। इसे बनवाने की जरूरत नहीं समझी गयी। फसल बर्बाद हो रही है। यदि जल्द ही नलकूप नहीं चलाया गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में श्यामजी यादव, सारनाथ यादव, सुनील यादव, बिपिन, उपेंद्र, लल्ला, बाली, आनन्द, बीरू, सकलू, सूरज, सोनू, उषा देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights