24.5 C
Chandauli
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

बिना रासायनिक उर्वरकों के भी खेती संभवः योगेंद्र

- Advertisement -

चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में इफ्को द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विपणन निदेशक इफको योगेंद्र कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इफको द्वारा विकसित नैनो यूरिया, सागरिका, जैव उर्वरकों आदि के प्रयोग से बिना रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के सफलतापूर्वक खेती की जा सकती है। आपने टिकाऊ खेती के लिए किसानों से आग्रह किया। आगामी 17 सितंबर को कृषि विज्ञान पर प्रगतिशील किसानों को इफको द्वारा बायो डिकंपोसर निःशुल्क वितरित करने के निर्देश दिए। राज्य विपणन प्रबंधक इफको अभिमन्यु राय ने किसानों को इफको द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की।

डा. एसपी सिंह प्रधान वैज्ञानिक ने अपने केंद्र पर नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी पर लगाए गए ट्रायल के परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि इन उत्पादों से न केवल उपज बढ़ी है बल्कि लागत भी 20 प्रतिशत कम हुई है। अध्यक्षता करते हुए इफको निदेशक विजय शंकर राय ने कहा कि इफको द्वारा 2 अक्तूबर से रामनगर में प्रधानमंत्री समृद्धि केंद्र संचालित किया जाएगा, जिसमें किसानों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंध शिवम तिवारी, एसके सिंह, सरोज सिंह, अवधेश चौरसिया, प्रमोद कुमार, मयंक सिंह, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights