बुलंदशहर के लिए रवाना हुआ मौनी बाबा की पालकी
चंदौली। हर वर्ष की भांति इस साल भी कोड़रिया आश्रम से शुक्रवार को श्रीश्री 1108 मौनी बाबा का डोला एवं पालकी निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु डोला खींचने के लिए होड़ मची रही। इस दौरान श्रद्धालु जयकारा लगाते रहे। रथयात्रा में काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी रहीं। साथ कई वाहन चलते रहे। रथयात्रा के मुख्यालय पर पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। यहां से निकलकर डोला एवं पालकी बुलंदशहर जिले के मौढ़ी आश्रम के लिए रवाना हुआ। मैढ़ी आश्रम के व्यवस्थापक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकला डोला पैदल यात्रा करते हुए बुलंदशहर पहुंचेगा। कोड़रियां आश्रम के व्यवस्थापक उमाश्रय चौबे ने बताया कि मौनी बाबा का डोला लेकर जिला बुलंदशहर मैढ़ी आश्रम से श्रद्धालु यहां आश्रम पर आते हैं। यहां से ज्योति लेकर 840 किलो मीटर पैदल यात्रा करते हुए बुलंद शहर जिले के लिए रवाना हो जाते हैं। इस बीच डोला कभी रूकता नहीं है। बुलंदशहर मैढ़ी आश्रम में डोला के पहुंचने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस मौके पर ओपी सिंह, अनिल सिंह, गिरीश सिंह, केसी सिंह, रामनगीना सिंह, शिव बच्चन सिंह, कल्लू चौबे, शेरू सिंह, विपुल सिंह, मोहित सिंह, राकेश सिंह, नन्हें सिंह, दीपू, अंजना सिंह, सरोज सिंह, कालिंदी, माधुरी, डिल्लो चौबे, रामशीला देवी, रामेश्वर सिंह, विरेंद्र सिंह, रमेश सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु रहे।

