16.3 C
Chandauli
Wednesday, November 25, 2026

Buy now

रेवसा गांव पहुंचकर राज्यसभा सांसद ने बांटा पीड़ित परिवार का दर्द,पीड़ित परिवार को मिलेगा 5-5 लाख मुआवजा व आवास देने का दिया निर्देश

- Advertisement -




चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप मंगलवार की भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मामले की जानकारी मिलते ही सांसद दर्शना सिंह ने दुःख व्यक्त किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब इस परिवार के साथ खड़े हैं। प्रशासन के माध्यम से हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे रेउसा निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी (52), बहू चांदनी (27) और पोता सौरभ कुमार (7) मेघा बाबा का दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान मुगलसराय की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में मंदिर, मोटरसाइकिल और पास की गुमटी को भी नुकसान पहुँचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे में घर का इकलौता चिराग सौरभ (7) बुझ जाने से पूरा गांव गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की गहरी छाया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights