26.1 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

साथ जिए,साथ मरें,एक ही चिता पर पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार, जिंदगी में साथ निभाने वाले दंपति ने मौत में भी नहीं छोड़ा साथ

- Advertisement -

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के बराव गांव में शुक्रवार को पूरे गांव में उस वक्त मातम छा गया जब पति-पत्नी दोनों की कुछ ही मिनटों के अंतराल में मौत हो गई। इस हृदयविदारक एक घटना से गांव में शोक की लहर के साथ परिजनों में कोहराम मच गया। बराव गांव में इस घटना की चर्चा पूरे गांव में गूँज रही हैं।
दरसअल बराव गांव निवासी राम प्यारे विश्वकर्मा 68 वर्ष की पत्नी राधिका देवी 63 की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही राम प्यारे गहरे सदमे में चले गए। और कुछ ही मिनटों बाद उनकी भी हृदय गति रुक गई। दंपत्ति की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच गहरा स्नेह था। और वे हमेशा साथ देखे जाते थे। जिंदगी भर साथ निभाने वाले दोनों ने मौत में भी साथ नहीं छोड़ा। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि परिजन दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights