25.4 C
Chandauli
Sunday, September 13, 2026

Buy now

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए मेगा कैंप आयोजित,500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

- Advertisement -


चंदौली। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक चकिया के ग्राम पंचायत शिकारगंज में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रधान के सहयोग से किया गया, जिसमें 500 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


कैंप में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड की प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर 86 श्रमिकों का बीओ सी डब्लू पंजीयन, 38 आयुष्मान कार्ड, 20 बायोमेट्रिक, 74 नए आधार कार्ड, 16 आधार संशोधन, 36 राशन कार्ड यूनिट ऐड, 35 अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड, 9 वृद्धा पेंशन तथा 12 कन्या सुमंगला आवेदन किए गए। साथ ही ग्राम प्रधान महेश सिंह यादव ने बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार, सहायक पंकज कुमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, पूर्व बीडीसी अजीत कुमार उपस्थित रहे। संस्था के प्रतिनिधि गणेश प्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights