चंदौली। जनपद में आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को नरसिंहपुर स्थित नेशनल हाईवे के समीप हरिओम हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ। परमपूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया और उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन दिया। महाराज के आगमन पर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
अस्पताल के निदेशक एवं एमडी मेडिसिन डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, एचडीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू की सुविधा रहेगी। इसके अलावा डायलिसिस, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, मूत्र रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा कैंसर सर्जरी सहित प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा और विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं भी मिलेंगी। आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा के साथ विभिन्न बीमा कंपनियों के माध्यम से कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी रहेगी। इस मौके पर अस्पताल के चेयरमैन वैभव सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

