19.9 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देंः रामकिशुन

- Advertisement -

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव

चंदौली। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बियार सहित 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने का वादा किया था उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी कीपूर्व सरकार ने इन उपरोक्त जातियों को उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के अंतर्गत दर्जा सुविधाएं देने का काम किया था भारतीय जनता पार्टी के वादाखिलाफी के खिलाफ इन जातियों में गुस्सा है आक्रोश है और इन सभी जातियों का समर्थन आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिलेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति जनगणना न कराने का एक कारण यह भी है कि पूरे देश में जातियों की संख्या का ठीक-ठीक पता चल जाएगा जिसके चलते पिछड़ी व अनुसूचित जातियों के लोग अपने आरक्षण को बढ़ाने का मांग करेंगे। कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी यह समाजवादी पार्टी की मांग है और इस मांग को लेकर समाजवादी पार्टी संघर्ष के रास्ते पर चलने का काम कर रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights