24.5 C
Chandauli
Monday, November 23, 2026

Buy now

24 नवंबर को ग्रीन फोट्स का होगा भव्य शुभारंभ, मिलेंगे मिलेट्स और आंवला के स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद

- Advertisement -


चंदौली। बदलती जीवनशैली में बेहतर स्वास्थ्य और पौष्टिक खानपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर में स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों का नया प्रतिष्ठान शुरू होने जा रहा है। नगर के वार्ड नंबर 11 संजय नगर स्थित एनएच-19 पर 24 नवंबर को ग्रीन फोट्स का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। यहां मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार विभिन्न खाद्य उत्पादों के साथ आंवला से बने कई पौष्टिक उत्पाद थोक और फुटकर दोनों रूपों में उपलब्ध होंगे।
ग्रीन फोट्स के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्व से परिचित कराने और उन्हें दैनिक खानपान में शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रतिष्ठान पर विभिन्न प्रकार के मिलेट्स, अनाज और उनसे तैयार खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही पुष्पांजलि ब्रांड के तहत आंवला से बने लड्डू, कैंडी, चटनी, मुरब्बा, अचार, जूस और आकर्षक गिफ्ट पैक भी ग्राहकों को मिलेंगे। प्रतिष्ठान की ओर से शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। इसके तहत एक हजार रुपये की खरीदारी करने पर 250 रुपये मूल्य का आंवला लड्डू मुफ्त दिया जाएगा। उक्त आयोजन में बजरंग बैट्री एवं ऑटो इलेक्ट्रिक तथा शिवांश सुपर स्टोर सहयोगी प्रतिष्ठान के रूप में शामिल हैं। प्रतिष्ठान के संचालकों ने जनपदवासियों से शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों को अपनाकर बेहतर खानपान की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights