43.8 C
Chandauli
Thursday, June 4, 2026

Buy now

61 लाख की अवैध बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,नवीन मंडी के समीप पुलिस व क्राईम ब्रांच टीम को मिली सफलता पंजाब से बिहार जा रही थी बीयर की खेप

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माधोपुर स्थिति नवीन मंडी के समीप नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से भारी मात्रा में बीयर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में किया उक्त बियर की कीमत 61 लाख बताई जा रही है।
उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान सदर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नवीन मंडी चौकी के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बियर से भरी ट्रक बिहार की तरफ जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर ट्रक संख्या एमएच 18BG7712 को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में भूसी की आड़ में छिपाकर रखी गई हावर्ड 500 ब्रांड की 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की गई। बरामद बीयर की कुल मात्रा 14,520 लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूला राम 28 वर्ष और हितेन्द्र कुमार 25 वर्ष निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बीयर को पंजाब से लोड कर बिहार के औरंगाबाद ले जा रहे थे तथा इसके बदले प्रति चक्कर 50 हजार रुपये प्राप्त करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर पांडेय, उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights