7 C
New York
Friday, March 21, 2025

Buy now

Chandauli:संपूर्ण समाधान दिवस में 73 प्रार्थना पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण,डीएम ने राजस्व निरीक्षक को लगाई फटकार

- Advertisement -

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें उनके समक्ष 73 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से पांच प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया।
इस दौरान एक फरियादी द्वारा राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के ऊपर आरोप लगाया कि इनके द्वारा बार बार कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। जिस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि आप के खिलाफ और भी शिकायतें मिली है। जिसको देखते हुए तत्काल कार्यशैली में सुधार लाए। सभी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए एक दिवस में रिपोर्ट उपलब्ध कराए। ऐसा ना करने पर आप के खिलाफ विभागी कार्यवाही की जायेगी। वही संपूर्ण समाधान दिवस में आई एक महिला अपनी समस्या से डीएम को अवगत कराने के बाद सभागार से बाहर निकली की तभी शुगर लेवल कम हो जाने के कारण बेहोश हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही डीएम ने तत्काल चिकित्सकों की टीम मौके पर बुला कर उपचार कराया। साथ ही सरकारी वाहन से महिला लेखपालों के साथ उसके घर तक सुरक्षित पहुंचवाया। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर अधिकारी जरूर पहुंचे और फरियादियों बात कर उनको संतुष्ट करे। ऐसा करने वाले के खिलाफ शख्स से शख्स कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह तहसीलदार संजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, डीपीआरओ, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights