27.9 C
Chandauli
Monday, April 20, 2026

Buy now

Chandauli:सड़क हादसे में सास बहू पोते की मौत,परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

- Advertisement -


अलीनगर। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप मंगलवार की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने एक ही परिवार के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वही ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया।घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम के साथ पूरे गांव में मातम छा गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो के कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी 52 वर्ष बहु चांदनी 27 वर्ष, पोता सौरभ कुमार 7 वर्ष के साथ मंगलवार को करीब 5 बजे भोर में मेघा बाबा का दर्शन कर जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे से तीनों जाने लगे कि अचानक मुगलसराय की तरफ से जा रही अनियंत्रित ट्रक इनको कुचलते हुए मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही बाइक व गोमती को भी क्षतिग्रस्त करते हुए अंधेरा कप फायदा उठाते हुए भाग निकला। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा गांव मर्माहत है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक बच्चे के साथ दो महिला की मौत हो गई हैं। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights