43.4 C
Chandauli
Sunday, June 7, 2026

Buy now

Chandauli:सदर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,6 बाईक बरामद

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान धरौली-बिहार मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर पांच अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से कुल 6 बाईक बरामद की गई उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धरौली-बिहार मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार के कैमूर जनपद निवासी छबीले राजभर और अभिषेक कुमार उर्फ फौजी के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अन्य आरोपियों शुभम कुमार, विशाल राय और राहुल राय को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चोरों ने बताया कि सभी अस्पतालों, कचहरी परिसर, बाजारों और रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर खड़ी बाइकों की चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी। या हटा दी जाती थी जिससे उनकी पहचान न हो सके। बाद में इन बाइकों को बिहार में शराब तस्करों को बेच दिया जाता था।उनके निशानदेही पर मझवार रेलवे स्टेशन परिसर से एक अतिरिक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद छह मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर, प्लेटिना और पल्सर समेत विभिन्न मॉडल शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अरुण कश्यप, उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह, कांस्टेबल राज कुमार सरोज, सागर यादव, रूपेश दुबे,मानवेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights