6.2 C
New York
Monday, February 17, 2025

Buy now

Chandauli:समाजसेविका सारिका दुबे ने गरीबों में बाटे नए वस्त्र,लोगों के खिले चेहरे

- Advertisement -


चंदौली। खुशी की उड़ान संस्था की तरह से समाज सेविका सारिका दुबे ने रविवार को धुस गांव में गरीबों पिछड़ो एचआईवी पीड़ित के बीच जाकर दीपावली की खुशियां बाटी और उनको नए वस्त्र भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। जिससे लोगो को चेहरे खुशी से खिल उठे।
उन्होंने कहा कि दिवाली आते ही जहां लोग अपनी शौख और ज़रूरतें पूरी करने में लग जाते हैं। वही समाज का एक वर्ग इस सोच में रहता है। कि घर में दिए कैसे जलाएंगे। और साथ ही महिलाओं और बच्चियों में यह जिज्ञासा होती है। कि वह नए वस्त्र और आभूषण पहनकर सज धज कर मां लक्ष्मी के आगमन का इंतजार करें। परंतु जिम्मेदारियां और अभाव उनके इस खुशियों पर पानी फेर देता है। ऐसे ही कुछ लोगों के मन की इस पीड़ा को दूर करने के लिए 300 लोगो मे नए वस्त्र भेंट  किया गया है। की ताकि यह दिवाली उनकी खुशहाली भरी दिवाली बनी रहें। इस दौरान श्रीधर दुबे, अन्नपूर्णा दुबे, कृतिका दुबे, रितिक कुमार, चितेश्वर सेठ, विशाल कुमार सम्मिलित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights