24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

ब्लड ग्रुप जांच के लिए चंदौली जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने किया। इस आयोजित रक्तदान वह निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर में लगभग 100 लोगों ने जांच कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को उनके ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। रक्तदान करने से किसी को जीवन ही मिलता है। स्वैच्छिक रक्तदान के बाद रक्त बनने की गति तीव्र होती है। ऐसे में सभी को रक्तदान करना जरूरी है। रक्तदान करने में केवल 5 से 10 मिनट का समय लगता है। रक्तदान करके किसी अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। यह दुर्घटना व अन्य वजह से बीमारियों में जब लोगों के रक्त की जरूरत पड़ती है रक्तदान किया हुआ रक्त ही उस समय लोगों के जीवन बचाने में काम करता है। कहा कि 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति द्वारा कभी भी रक्तदान किया जा सकता है। जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व निःशुल्क ब्लड जांच की व्यवस्था की गई । कोई भी जांच कराने के साथ-साथ रक्तदान कर सकता है। इस दौरान डा.दिनेश सिंह, काउंसलर संध्या, लैब टेक्नीशियन बृजेश कुमार, लाल बहादुर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights