25.3 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज़ के दौरान मौत

- Advertisement -

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी गांव के समीप सोमवार को तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल वृद्ध को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी।

बताते हैं कि सकलडीहा क्षेत्र के नोनार गांव निवासी सदाबृक्ष 65 वर्ष साइकिल से रिस्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार को वापस लौटते समय जैसे ही वो उकनी गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन से उनको टक्कर मार दिया। दुर्घटना में रामबृक्ष सड़क किनारे गिर कर लहूलुहान हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उनको इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गयी। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights