28.5 C
Chandauli
Sunday, September 27, 2026

Buy now

अमृत महोत्सवः जनपद पुलिस ने निकाला तिरंगा यात्रा

- Advertisement -

चंदौली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में विशेष सप्ताह के आखिरी दिन बुधवार को यूपी-112 के पीआरवी वाहनों द्वारा पुलिस लाइन से तिरंगा मार्च पास्ट निकाला गया है। उक्त तिरंगा मार्च पास्ट का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व उनमें सुरक्षा व शान्ति हेतु पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना है।

दूसरी ओर आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता देने के लिए बुधवार को कोतवाल संतोष सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने भारत माता की जय के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाला और नगर भ्रमण करते हुए कोतवाली पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान कोतवाल ने नगरवासियों से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान एसआई धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद यादव, संतोष सिंह, चंद्र शेखर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

धानापुर प्रतिनिधि के अनुसारः धानापुर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बुधवार को  तिरंगा यात्रा निकाला। पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस कस्बे का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल देशभक्ति हो गया। लोग भी भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष 75 वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा हमारे देश की आन बान शान और गौरव का प्रतीक है। जो हम सभी में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करता है। इस दौरान उपनिरीक्षक सलीम खान,रामधनी,अमित सिंह सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights