24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

चंदौली फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -


चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता देख। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

बताते है कि केरायगांव निवासी शंभूनाथ की शादी चकिया क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी गीता देवी (24) के साथ एक साल पहले हुई  थी। ससुराल वालों ने बताया कि बुधवार की शाम घर के सभी लोग जब बाहर चले गए, उसी समय विवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्यहत्या कर ली। परिजनों ने मृतका का शव फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मायके के लोग भी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights