14.8 C
Chandauli
Thursday, November 19, 2026

Buy now

चंदौली सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,साथी घायल

- Advertisement -

कन्दवा जनसन्देश न्यूज : थाना क्षेत्र के ओयरचक गांव निवासी पियूष खरवार 27वर्ष गुरूवार को देर रात इसूपुर मोहम्दाबाद से आते समय गाजीपुर के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।बाइक पर बैठे साथी दीपक 25वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुबह पियूष खरवार का शव गांव पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घर की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया।शुक्रवार को जमानियां घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
ओयरचक गांव निवासी पियूष अपने साथी के साथ बाइक से इसूपुर मोहम्दाबाद से आ रहे थे।तभी गाजीपुर के समीप सड़क दुर्घटना में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक पियूष खरवार की मौके पर मौत हो गई थी।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।सुबह पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।वही दीपक का इलाज अभी भी जारी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights